मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब भी बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर दिया।

हरिद्वार जिले में चल रहे पंचायत चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार टीमें गठित कर चौक चौराहों पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए भूरनी रोड़ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 18 पेटी देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान स्कार्पियो चालक फरार होने में कामयाब रहा।

दूसरी और भूरनी रोड़ से ही देसी शराब के 70 पावों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। फरार हुए स्कार्पियो चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *