मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – पथरी शराब कांड के बाद आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने पथरी और लक्सर के सिद्धदु गांव में छापेमारी की। भारी बारिश में की गई छापेमारी की इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम को कच्ची शराब बनाने का करीब 12 सौ कुंतल लहन बरामद किया। शराब माफियाओं ने गन्ने के खेत और नाले के बराबर में लहन को पॉलीथिन और ड्रमों में भरकर छुपाया हुआ था।

छापेमारी की कार्रवाई को जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा खुद लीड कर रहे थे। प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि बरामद की गई 12 सौ कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। छापेमारी की कार्रवाई से पहले ही आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *