हरिद्वार – अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट पर देर रात पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। यमकेश्वर विधायिका रेनू बिष्ट वहां मौजूद रहीं। गांव वालों ने अपना आक्रोश जताते हुए बताया था की यह रिसॉर्ट अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। इसलिए इसको ध्वस्त किया जाए, लोगों का आक्रोश देखते हुए देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कठोर निर्णय लेते हुए पौड़ी जिला प्रशासन को आदेश दिया और देर रात्रि पुलिस प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर रिसोर्ट पर करवाई की।

