हरिद्वार – हरिद्वार के बीएचईएल स्थित फाउंड्री गेट के सामने स्थित 132 केवी सब स्टेशन में आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयानक है कि दूर से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। किन कारणों से आग लगी अभी इसका कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ है और दमकल विभाग की कई गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *