देहरादून – दिवंगत अंतिका भंडारी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए उनकी सरकार तत्पर है। धामी ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा की इस शोक की घड़ी में वह अंकिता के परिजनों के साथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा की इस अपराध में शामिल कोई भी आरोपी बच न सके इसलिए एसआईटी का गठन किया गया है। अंकिता हत्याकांड के दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही हो ताकि इस प्रकार के घृणित कार्य करने वाले अपराधियों के लिए एक नजीर साबित होगी।

