हरिद्वार – हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना कल सुबह 8:00 बजे से लगातार जारी है। लेकिन अभी तक धीमी गति से चल रही मतगणना प्रक्रिया में केवल दो जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं। वहीं जिले में ग्राम पंचायत सदस्य यानी प्रधान पद के 318 पदों में से 239 सीटों के परिणाम घोषित किए गए है। क्षेत्र पंचायत के 221 पदों में से 122 सीटों के परिणाम घोषित किए गए है।
रुड़की में हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 4:00 बजे तक 95% मत करना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतगणना प्रक्रिया पूरी कराना प्रशासन का लक्ष्य है। इसलिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संतुष्टि के लिए कई बार रिकाउंटिंग की जा रही है और इसी वजह से मतगणना धीमी गति से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *