मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। गुरुवार को हरिद्वार के बहादराबाद में मतगणना केंद्र के बाहर चुनाव हारने पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। उपद्रवियों ने बेरीकेडिंग तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर पथराव किया तो जवाब में पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को वहां से दौड़ाया। बताया जा रहा की प्रत्याशी के चुनाव हारने से नाखुश लोगों ने रिकाउंटिंग की मांग की लेकिन प्रशासन द्वारा इनकार करने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों और हुड़दंगियों के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं, कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है।

हालाकि पूरे मामले में आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है की आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *