देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता हत्याकांड में एसआईटी जांच गठित की है। एसआईटी टीम की हेड पी रेणुका देवी का कहना है कि आरोपियों की 3 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड चल रही है और आरोपियों से मामले को लेकर बहुत गहनता से पूछताछ की जा रही है, उन्होंने कहा कि लोग किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया के भ्रम या झूठे दावों में न फंसे। पुलिस बहुत तत्परता से अपना काम कर रही है।

