हरिद्वार – उत्तराखंड के पौड़ी में हुए अंकिता हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत अंकिता को श्रद्धांजलि दी और सरकार से दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।
लालढांग में निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे है। इस दौरान सरिता अमोली और कमलेश द्विवेदी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड ने पूरी देवभूमि को शर्मसार किया है। वो सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए ताकि ये एक नजीर बने और भविष्य में कभी ऐसा कांड न हो जिससे देवभूमि शर्मसार हो।

