कानपुर – कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है की ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग मन्दिर से दर्शन करके लौट रहे थे। सूचना के अनुसार 22 लोग इस दुखद हादसे में अपनी जान गवा चुके हैं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं हादसे की वजह क्या रही यह भी अभी साफ नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख जबकि घायलों को 50 हजार की सहायता राशि देने की बात कही है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कानपुर घटना पर गहरा दुख जताया है।


