देहरादून – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल
बहादुर शास्त्री की जयंती पर अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी कार्मिकों ने रामधुन गाकर महात्मा गांधी को याद किया।

विधानसभा ऋतु खंडूरी ने गांधी जयंती के अवसर पर उनके मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसक आंदोलन किया। उन्होंने अंहिसा के सिद्धान्त पर जनता को नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान- जय किसान का नारा दिया और भारतीय सेना और किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम और नवभारत के निर्माण में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *