सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गांव में आत्महत्या की सूचना से सनसनी मच गई। चार साल पहले सुल्तानपुर निवासी से उसका विवाह हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है कि महिला की मौत की खबर सुनते ही तेलीवाला गांव से उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालो ने लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। उन्होंने बताया की आज दोपहर उनकी फोन पर उससे बातचीत हुई थी लेकिन दोपहर ढाई बजे ससुराल वालो ने उसके आत्महत्या की सूचना दी।

वही सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्सर तहसीलदार शालिनी मौर्य भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *