अनिल शर्मा/सचिन कुमार

हरिद्वार – उत्तराखंड के पौड़ी जिले में दुखद सड़क हादसा हुआ है। पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट एक बस खाई में जा गिरी। हरिद्वार के लालढांग गांव से बारातियों को लेकर बस चली थी और बीरोंखाल के निकट सिमड़ी में अनियंत्रित होकर नदी की खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर खाई में गिरे यात्रियों के रेस्क्यू का काम जारी है।

दरअसल सूचना के अनुसार हरिद्वार के लालढांग गांव से कांडा के लिए आज संदीप पुत्र नंदराम की बारात रवाना हुई। कांडा जाने वाली बस में करीब 40 बाराती सवार थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस पौड़ी के बीरोंखाल पहुंची तभी अचानक की खाई में जा गिरी। सूचना के मुताबिक इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए। ईश्वर से सभी यात्रियों की कुशलता की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *