हरिद्वार – दुखद बस सड़क हादसे में जानकारी के अनुसार लगभग 45 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि ‘ लगभग 45 लोगों से भरी बस का पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट दु:खद बस दुर्घटना की आपदा कंट्रोल रूम से समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से घटना के बारे मे विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष के माध्यम से बात कर पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। शासन स्तर पर हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य हेतु टीमें रवाना हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि हरिद्वार के लालढांग से बारातियों को लेकर यह बस कांडा जा रही थी, तभी पौड़ी जिले के सिमडी गांव के निकट यह दुखद सड़क हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *