हरिद्वार – पौड़ी जिले के धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत वीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में एक बारात की बस मंगलवार शाम को खाई में गिर गई थी। बस में सवार यात्री बारात में गए थे जोकि लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव वापिस आ रहे थे, जिसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक 20 घायलों का इलाज चल रहा है जबकि 20 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है की वीरोंखाल से आगे सिमड़ी गांव के पास मोड़ काटते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना की सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें मय रेस्क्यू उपकरणों के त्वरित रेस्क्यू हेतु घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

