देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयादशमी पर्व पर सुभकामनाएं दी है। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि, प्रिय प्रदेशवासियों, आप सभी को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम द्वारा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें एक श्रेष्ठ समाज और महान राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देता है। आपके मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा ही मेरे लिए प्रभु श्रीराम की सेवा है और उत्तराखण्ड का विकास ही मेरे लिए राम काज है।
आइए, आज के पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि हम देव भूमि उत्तराखण्ड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएँगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *