मयूर सैनी/सचिन
हरिद्वार – हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक के पास एक शोरूम के बाहर खड़ी हौंडा सिटी कार में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोग कार में लगी आग को बुझाने के लिए दौड़े पड़े। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भी बमुश्किल आग पर काबू पाया। जिस समय कार में आग लगी उस समय कार में 1 महिला और दो बच्चे सवार थे। उन्होंने कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
कार के मालिक श्रेयांश जैन का कहना है की अभी कुछ दिन पहले ही कार की सर्विस कराई थी और आज अचानक आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बीच बाजार कार में आग लग जाने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

