मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों के घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर हाथियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बीती रात हरिद्वार की राजा गार्डन कॉलोनी का बताया जा रहा है। वीडियो में जंगली बड़े आराम से कॉलोनी में घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की कैसे हाथियों का एक झुंड आबादी क्षेत्र में घुसा हुआ है। झुंड के तीन हाथी दिखाई दे रहे है और आराम से सभी हाथी कॉलोनी में चहलकदमी करते दिखाई दे रहे है।

