हरिद्वार – हरिद्वार जिला पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस नेता लगातार सरकार पर पंचायत चुनावों में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। आज हरिद्वार पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता के साथ धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने इस धरने को सत्याग्रह का नाम दिया। 

कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि हरिद्वार में संपन्न हुए जिला पंचायत चुनावों में प्रशासन ने सरकार के दबाव में आकर धांधली की है और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराने का काम किया है। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। वहीं करण माहरा ने कहा कि 44 सीटों वाले जिला पंचायत बोर्ड में जनता ने भाजपा को भी बहुमत नहीं दिया है लेकिन बीजेपी धन बल के आधार पर जिले में बोर्ड बनाने जा रही है। 

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई वाले सत्याग्रह में हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत, भगवानपुर से विधायक ममता राकेश, झबड़ेड़ा से विधायक जाति, कलियर से विधायक फुरकान अहमद, पूर्व विधायक काजी निजामुदीन, कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *