मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली पुलिस ने पेशी के दौरान फरार हुए कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नरोजपुर अंडरपास से आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ही गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

आपको बता दे कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र का आरोपी चोरी के केस में हरिद्वार जेल में बंद था। बीती 17 सितंबर को उसकी लक्सर कोर्ट में पेशी थी। पेशी के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीमें उसकी खोजबीन में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली और आरोपी को लक्सर के नारोजपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।

लक्सर के सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *