हरिद्वार – जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में सम्पत्ति के मूल्यांकन हेतु नवीन मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जनपद हरिद्वार में सम्पत्तियों के मूल्यांकन हेतु वर्तमान में प्रवृत्त सर्किल दरों को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक तथा युक्ति संगत बनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें सर्किल रेट के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, तहसीलदार हरिद्वार दयाराम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *