सचिन कुमार
हरिद्वार
– हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिव गंगा विहार कालोनी में पिछले कुछ दिनों से गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। रोजाना गुलदार कॉलोनी में चहलकदमी करता दिखाई देता है। सोमवार रात कॉलोनी में घुसा गुलदार एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
गुलदार की दस्तक से स्थानीय लोगो में दहशत है। स्थानीय निवासी पिंकी रावत ने बताया कि रोजाना कॉलोनी में गुलदार आता है। हरिद्वार वन विभाग को लिखित में शिकायत कर कालोनी में पिंजरा लगाने के कहा गया है। वन विभाग द्वारा शिव गंगा विहार कालोनी में कैमरा लगा दिया गया है लेकिन अभी तक गुलदार पकड़ा नहीं गया है। अब शाम होते ही वो अपने घरों में कैद हो जाते है और बाहर निकलते हुए डर लगता है।

