मयूर सैनी/सचिन कुमार
दरअसल बड़े बेटे की मौत हो जाने के बाद पीड़ित परेशान चल रहा था। करीब पांच महीने पहले उसे यूपी के बिजनौर निवासी तांत्रिक मिले और उनके घर में सोने की अशर्फियां दबी होने की कहानी गढ़ी। आरोपियों ने बुजुर्ग को बताया कि उनके बेटे की मृत्यु भी इसी माया की वजह से हुई थी और अगर ये माया नही निकलेगी तो उनके यहां अन्य मौत भी हो जाएगी। तांत्रिको के मायाजाल में फंसकर बुजुर्ग ने गड़ी हुई माया निकलवाने के चक्कर में अपनी जमीन बेच दी और कई किश्तों में आरोपियों को कई लाख रुपए दे दिए। इतना ही नहीं आरोपी तांत्रिको ने बुजुर्ग से और रुपय ऐंठने के चक्कर में उसे नकली अशर्फियां दिखाई। शक होने पर बुजुर्ग के परिजनों ने अशर्फियां दिखाने वाले तांत्रिक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही पर श्यामपुर थाना पुलिस ने उसके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। श्यामपुर थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

