हरिद्वार – राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में 2 महीने पहले बह कर आए हाथी के बच्चे की परवरिश अच्छे ढंग से की जा रही है। चीला रेंज के हाथी घर में नन्हा गजराज बड़े हाथियों के साथ अच्छी तरह से घुलमिल गया है और वहां पहले से पल रही हथनी रानी ने भी उसे एडॉप्ट कर लिया है। नन्हे हाथी की उम्र लगभग 4 महीने हैं करीब 2 महीने पहले तेज बारिश के दौरान हाथी का बच्चा अपने झुंड से बिछड़ कर रवासन नदी में बह कर यहां पहुंचा था। काफी खोजबीन के बाद भी राजा जी टाइगर रिजर्व के अधिकारी नन्हे हाथी को उसके झुंड से नहीं मिला सके।

चीला रेंज के रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया कि नन्हे हाथी को अभी सिर्फ दूध पिलाया जा रहा है। वह दिन भर में करीब 15 लीटर दूध पीता है। जल्द ही उसका नामकरण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *