हरिद्वार – जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी देश में एक समान कानून, लव जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। हरिद्वार के हर की पैड़ी पर गंगा पूजन कर जितेंद्र त्यागी ने जागरूक यात्रा की शुरुआत की। हरिद्वार से शुरू होने वाली यात्रा बद्रीनाथ तक जाएगी। जिसमें जितेंद्र त्यागी के साथ कुछ साधु संत भी शामिल रहेंगे। जितेंद्र त्यागी का कहना है कि सरकार से देश में एक देश एक कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर और साथ ही लव जिहाद जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने की कोशिश उनके द्वारा की जा रही है।

