हरिद्वार – हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला में नगर निगम प्रशासन द्वारा बनाए गए पिंक वेंडिंग जोन का संचालन ना होने से नाराज लघु व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और जल्द ही वेंडिंग जोन के संचालन की मांग की। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में घेराव के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक साल पहले उन्हें दुकानें अलॉट की गई थी लेकिन नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण आज तक दुकानों का संचालन नहीं हो पाया। उन्होंने बैंक से लोन लेकर दुकानें खरीदी थी लेकिन दुकानें न चलने से उन्हे आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा असंगठित क्षेत्र की महिला स्ट्रीट वेंडर्स को मुख्यधारा में लाकर स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण की इस योजना का स्वागत करते हुए शीघ्र ही नगर निगम प्रशासन को बाजार संचालन के लिए उचित प्रबंधन किए जाने चाहिए।

सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने सभी महिला पिंक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा महिला पिंक वेंडिंग जोन के बाजार संचालन में उद्घाटन की प्रक्रिया मुख्य नगर आयुक्त के निर्देशन में प्रचलन में है पिंक वेंडिंग जोन को विकसित कर रही कंपनी को आदेशित किया गया है, बिजली, पानी, सीसीटीवी कैमरे, सड़क निर्माण बाजार का सौंदर्यकरण की कार्रवाई शीघ्र किए जाने को कहा गया है

महिला पिंक वेंडिंग जोन के बाजार संचालन उद्घाटन की मांग करती लाभार्थी महिलाओं में पूनम दुआ, कामिनी मिश्रा, पुष्पा दास, गुंजन सैनी, संगीता मंडवाल, आशा देवी, रामदेवी निरंजन, श्यामा देवी, श्रीमती तन्नू, पार्वती देवी, आशा कश्यप, निर्मला, संगीता, मंजू पाल, संगीता चौहान, नम्रता सरकार सहित लघु व्यापारी नेता राजेंद्र पाल, मनोज मंडल, जय भगवान, विजय गुप्ता, कुमार सिंह, अनुज कश्यप आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *