हरिद्वार – हरिद्वार में प्रशासन द्वार एक बार फिर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। शनिवार को प्रशासन की टीम ने हरिद्वार के भगत सिंह चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की और पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान एडीएम पी एल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती समेत कई विभागों के अधिकारी और भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

बता दे कि हरिद्वार में 17 विभागों की संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण से संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है और आज से अभियान के तहत प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीएम पी एल शाह ने बताया कि इस बार अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित थाने की पुलिस को निर्देशित किया गया है कि दोबारा से अतिक्रमण न होने दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *