ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी ने आम आदमी पार्टी की कुमाऊं मंडल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा हुई। आप के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल के आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में राज्य सरकार के कार्यों पर असंतुष्टि जताते हुए जन जागरण रैली के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, समित टिक्कू और प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पार्टी के शीर्ष नेता चुप हैं। भर्ती घोटाला के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई वही अंकिता हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम भी उजागर नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *