ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी विधायकों से अपने क्षेत्र के 10 प्रस्ताव मांगे जाने के बाद अब हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी अपने विधानसभा के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सुमित हृदयेश ने कहा, विधानसभा के 10 प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो हल्द्वानी शहर के विकास के लिए आईएसबीटी, जू, सड़क और जल भराव सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे, सुमित हृदयेश ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री विकास में भागीदार बनेंगे तो निश्चित रूप से उनकी भी जनता सराहना करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *