देहरादून – कोविड काल के बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस वर्ष अभी तक 42 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर ली है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा समाप्त होने तक यह आंकड़ा 45 लाख के लगभग पहुंच जाएगा। सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।
वही सतपाल महाराज ने रोपवे बनने से श्रद्धालुओं व यात्रियों को लाभ होगा। कम समय में यात्री लंबी दूरी तय कर सकेंगे, इससे उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा।

