मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – राजाजी टाइगर रिजर्व में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। राजाजी टाइगर रिजर्व की सभी 11 रेंजों के करीब 200 आउटसोर्स कर्मचारी 6 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार कर चीला रेंज के मेन गेट पर धरना दे रहे हैं। रविवार को सहायक वन कर्मचारी संघ और वन बीट अधिकारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने इस धरने को समर्थन दिया और विभाग से इनकी मांगो को पूरा करने की बात कही।
आपको बता दें कि आउटसोर्स कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व में पालतू हाथियों के पालन पोषण तथा वन और वन्य जीवों की सुरक्षा से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे है। वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार से ठेकेदारी प्रथा बंद करने, एकमुश्त में पिछले आठ माह का वेतन देने, पीएफ और ईएसआई संबंधित पांच सूत्रीय मांगो को पूरा करने की मांग की है।

