हरिद्वार – जनहित दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अपनी बीस सूत्रीय माँगो को ले कर की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वानंद से मुलाक़ात की। यतिश्वानंद ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिव्यांगो को ले कर काफ़ी चिन्तित है और सरकार ने दिव्यांग समाज के कल्याण के लिए अनेक क्कल्याणकारी योजनाएँ चलाई हुई है। उन्होंने कहा कि जो माँग पत्र संस्था के पदाधिकारियों ने दिए है उसको मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाएगा और जल्दी से जल्दी इनका निस्तारण कराया जाएगा। भाजपा सरकार हर व्यक्ति व समाज के उत्थान के लिए तत्पर है और विकास के रास्ते पर ले जाने को हर पल तैयार है।
वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के चहमुखी विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है और आज हर समाज को समान दृष्टि से ले कर चल रहे है आज प्रदेश के हर वर्ग का विकास व विश्वास करने में मुख्यमंत्री धामी निरन्तर आगे बढ़ रहे है
माँग पत्र देने वालो में संस्था के अध्यक्ष सलीम मलिक, उपाध्यक्ष सुन्दर लाल गोतम, महामंत्री सहेंद्र, ज़िला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

