मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के पास हुई पुलिसकर्मियों और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीती 16 अक्टूबर को मुठभेड़ में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती रात लक्सर के कुंवाखेड़ा गांव के पास से इन दोनो बदमाशो की गिरफ्तारी की गई थी। गिरफ्तार दोनो बदमाश यूपी के मेरठ जिले के निवासी बताए जा रहे है। हरिद्वार के एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

एसएपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीती छह अक्टूबर को लक्सर के व्यापारी के घर कुछ बदमाश रेकी करने पहुंचे थे। लक्सर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 16 अक्टूबर को फिर से कई बदमाश व्यापारी के यहां अपराधिक घटना के इरादे से लक्सर आए थे लेकिन पहले से ही जांच में जुटी पुलिस और बदमाशो के बीच ओवर ब्रिज के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी थी कि बीती रात फिर से दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने लक्सर आ रहे थे। लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस टीम और बदमाशो के बीच फिर से लक्सर के कुंवाखेड़ गांव के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शकील नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया और पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे तीन नामजद और दो से तीन अन्य अज्ञात बदमाशों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को अपनी तरफ से 25 हजार और डीआइजी रेंज की तरफ से 50 हजार का नकद इनाम देने की घोषणा भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *