देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह जालीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देवभूमि उत्तराखण्ड पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ कई अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद नरेंद्र श्री केदारनाथ मंदिर जाकर दर्शन करेंगे।

