मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपए की कीमत की 200 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ये स्मैक यूपी के बरेली से हरिद्वार में सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रानीपुर कोतवाली पुलिस को माल ढोने वाली गाड़ी में स्मैक ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपना जाल बिछाया और चेकिंग के दौरान गाड़ी से माल बरामद करते हुए के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

