सचिन कुमार

हरिद्वार – आज साल का बड़ा सूर्य ग्रहण है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार धर्मनगरी हरिद्वार में 4:27 बजे से शाम 6:22 बजे तक सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहेगा। इससे 12 घंटा पहले सूतक काल शुरू हो गया है। इसलिए हरिद्वार की हर की पैड़ी पर सुबह और शाम के वक्त होने वाली आरती भी नही होगी। हरिद्वार के सभी छोटे बड़े मंदिरों के कपाट बंद हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद ही मंदिरों के कपाट खोले जायेंगे। नारायणी शिला मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का कई राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है इसलिए सभी लोगो को ग्रहण काल के दौरान पूजा पाठ, जप तप और कर्मकांड करने चाहिए। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर गंगा घाटों को गंगाजल से धोकर शुद्ध किया जाएगा। हरिद्वार के तमाम मठ मंदिरों में भी पूजा अर्चना बंद है।

ग्रहण काल के दौरान इन मंत्रों का करना चाहिए जाप

पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार ग्रहण काल के दौरान एक माला का जप करने मात्र से ही हजारों मंत्रों के जाप जितना लाभ मिलता है। ग्रहण काल के दौरान आदित्य हृदय स्त्रोत्र विष्णु सहस्त्रनाम और गायत्री मंत्र का जाप विशेष फलदाई माना जाता है।

कौन सी राशियों के लिया लाभदायक और कौन सी राशियों के लिए हानिकारक

मेष, मिथुन और वृष राशि वालों के लिए ये सूर्य ग्रहण थोड़ा अशुभ है। इन राशियों के जातकों के लिए कम लाभ, रोग और चिंताएं बढ़ सकती है। सिंह और कन्या राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा और तुला वृश्चिक धनु राशि वालो के लिए थोड़ा कष्टदायी होता है। इसके साथ ही मकर कुंभ और मीन राशि वालो के लिए अल्प लाभप्रद ये सूर्य ग्रहण माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *