मयूर सैनी/सचिन कुमार
लक्सर (हरिद्वार) – लक्सर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश यूपी के मेरठ के निवासी हैं। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।
दरअसल आपको बता दे कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 16 अक्टूबर को लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के पास एक व्यापारी के यहां लूट का प्रयास किया था लेकिन पुलिसकर्मियों से उनकी मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान बदमाश दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश मन्नवर उर्फ मोनू नाम के बदमाश पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
बता दे कि पुलिस टीम बीती 19 अक्टूबर को लूट की वारदात में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है और अब बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। लूट की वारदात में शामिल फरार चल रहे अन्य बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

