हरिद्वार – हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने आज अखाड़ा बनाने का ऐलान किया है। रविदास आचार्य सुरेश राठौर ने श्री गुरु रविदास के नाम से अखाड़ा के नाम की घोषणा की। गौरतलब है कि अखाड़े का महासचिव पूर्व आईएफएस अधिकारी किशन चंद को बनाया गया है। हरिद्वार के एक आश्रम में चल रही रविदास कथा के दौरान सुरेश राठौड़ ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अखाड़ा दलित समाज की बेहतरी और धर्मांतरण रोकने के उद्देश्य से काम करेगा। इसके साथ ही सुरेश राठौड़ ने बताया कि अखाड़ा बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। कुंभ मेलों में भी अखाड़ा परिषद के साथ श्री रविदास अखाड़ा शाही स्नान करेगा।

