मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – लक्सर की रायसी चौकी पुलिस ने गंगदासपुर गांव से सटे खेतो में छापेमारी कर कच्ची शराब बनाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। वही छापेमारी की भनक लगते ही एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा जिसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है।
दरअसल आपको बता दे कि रायसी चौकी प्रभारी पुनीत दनोसी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गंगदासपुर गांव से सटे खेतों में अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव से सटे खेतों में छापेमारी की और मौके से कच्ची शराब बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब, भट्टी और कच्ची शराब बनाने के कई उपकरण भी बरामद किए हैं।
लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और फरार हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

