हरिद्वार – हरिद्वार में शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने ज्वालापुर इंटर कॉलेज में इस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मेले में पहुंचे छात्रों ने ज्ञानवर्धक किताबो की जमकर खरीदारी की। आयोजकों ने बताया कि तीन दिन तक ज्वालापुर इंटर कॉलेज में ये मेले का आयोजन होगा। छात्रों के साथ ही शिक्षकों के ज्ञान के भंडार को बढ़ाने के उद्देश्य से आने वाले समय में जिले के अन्य स्कूल कॉलेजों में भी इस तरह के मेलों का आयोजन किया जाएगा।

