मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। साल के अंतिम गंगा स्नान को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। आज हरिद्वार के एक आश्रम में एसएसपी अजय सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान में लगे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को ब्रीफ किया। एसएसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि साल के अंतिम गंगा स्नान में पिछले साल से भी ज्यादा करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

बता दे कि मेले में सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से मेला क्षेत्र को 17 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है।


