हरिद्वार – कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हरिद्वार में स्नान करने के लिए इस मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। देश के कई राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु हर की पौड़ी समेत कई गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आज सुबह से ही गंगा में स्नान करने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं।
वहीं चंद्र ग्रहण की वजह से सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं जिसकी वजह से श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अचर्चना नहीं कर पा रहे हैं।

