सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार में मिठाई की दुकान में अजगर घुस आने से अफरा तफरी मच गई। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। जब दुकान के गोदाम में मिठाईयां बनाई रही थी तभी अचानक एक अजगर दुकान में आ घुसा। जिसके बाद दुकान में काम कर रहे लोग काम छोड़कर बाहर की तरफ भागे। दुकान के ही एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए बमुश्किल अजगर को बाहर निकाला। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

