हरिद्वार – जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह कार्तिक पुर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर सुबह से नजर रखे हुए थे। उन्होंने हरकी पैडी सहित प्रमुख स्नान घाटों का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिये। उन्होंने स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया है।

