हरिद्वार – उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस। हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा के इब्राहिमपुर मसाई कला गांव में भी पूर्व प्रधान रीता सैनी के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान सुरेश राठौर ने कहा कि, जिस प्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में उत्तराखंड देश का सबसे अग्रणी राज्य बनेगा। जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष पर ही हमे अलग राज्य मिला है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता। पूर्व ग्राम प्रधान रीता सैनी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी राज्य आंदोलनकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन्ही के संघर्ष के बल पर पृथक राज्य निर्माण हुआ और प्रदेश के साथ साथ हरिद्वार का भी तेजी से विकास हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *