मयूर सैनी/सचिन कुमार
रिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में डेंगू का प्रकोप जारी है। अभी तक जिले में डेंगू से पीड़ित लोगों का आंकड़ा 213 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में डेंगू से पीड़ित लोगो की मौतें भी हो रही है। लक्सर तहसील के बसेड़ी खादर में भी कई लोग डेंगू से पीड़ित हैं और गांव के चार लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं।
हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने दावा किया है कि जल्द ही स्तिथि नियंत्रण में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू, के ज्यादा मामले सामने आ रहे है। डेंगू प्रभावित इलाकों में लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। नियमित कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि गांव में फॉगिंग कराने के लिए पास के निकायों की मदद ली जाए।

