हरिद्वार – हरिद्वार में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मानव तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद मुस्ताक है जो हरिद्वार के सिडकुल का निवासी है। आरोपी ने लक्सर क्षेत्र की एक नाबालिक बच्ची को बहलाफुलाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल ने काफी मशक्कत के बाद लक्सर रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ में दिल्ली और गाजियाबाद से दो छोटे बच्चों को चोरी कर बेचने का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस का दावा है की आरोपी बच्चों को चोरी कर अनाथालय के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें बेच देता था। अगस्त महीने में लक्सर कोतवाली में दर्ज हुए नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी के पकड़े जाने पर कई चौकाने वाले खुलासे हुए।
एसएससी अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे और भी गहनता से पूछताछ की जाएगी।
बाइट – अजय सिंह, एसएसपी हरिद्वार

