ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी – हल्द्वानी में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद आज एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों के कार्यालय में औचक ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले, एसडीएम की। छापेमारी से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया की 12 कार्यालयों में छापेमारी की गयी, इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिसके बाद सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट बना कर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है, वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *