हरिद्वार – पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी के हरिद्वार जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में यह सभी लोग बसपा और कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।
इस दौरान डॉ निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आज अनुसूचित समाज से जुड़े लोग बसपा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है। वो विश्वास दिलाते है कि इन सभी लोगो को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इन लोगो के पीछे चट्टान की तरह खड़ी है। आपको बता दें कि झबरेड़ा से भाजपा नेता राजपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। राजपाल सिंह का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

