हरिद्वार – हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई 21 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी हरिद्वार के आसपास इलाकों के निवासी है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसी आरोपी की सरपरस्ती में ही आरोपी हरिद्वार के आसपास इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बहादराबाद थाने में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने हरिद्वार के अलग अलग इलाकों से मोटरसाइकिले चोरी की है। चोरी की मोटरसाइकिलो को बेचने की फिराक में घूम रहे थे कि उससे पहले ही बहादराबाद पुलिस टीम ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी गैंग बनाकर चोरी की वारदातो को अंजाम देते है इनके कब्जे से ओर भी वाहन बरामद हो सकते है इसलिए इनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा, एसआई हेमदत्त भारद्वाज, सिपाही पंकज कुमार, जगमोहन सिंह, विजय प्रकाश, दिनेश चौहान, मोहर सिंह, सुशील चौहान, अमित भट्ट, सुनील चौहान, विकास थापा, पंकज ध्यानी और मनोज गुप्ता शामिल रहे।

